भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक विषयों, पार्टी की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया गया।जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “संगठन की मजबूती ही हमारी असली ताकत है। हमें बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करना होगा और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, विजय महतो, रामनाथ महतो, विश्वजीत प्रधान, विष्कंठ प्रधान, विवेकानंद प्रधान,दुलाल स्वांसी, प्रदीप सिंह देव, दास सोय, शंभू मंडल,अनिल दे, धर्मेंद्र प्रधान, सुभाष महतो समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।