मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चाईबासा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जमशेदपुर के जी.आर.डी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 5वीं कारखण्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चाईबासा जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।


चाईबासा से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के खेल प्रशिक्षक विजय सिंह बोड़ा ने 55 वर्ष आयु वर्ग में लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वे पूर्व सैनिक हैं।

अर्जुन महाक ने 20 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं गोविंद बिरुवा ने 35 वर्ष आयु वर्ग की 5 किलोमीटर रिले रेस में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए 1500 रुपये नगद पुरस्कार जीता।

इसके अलावा दया सागर केराई ने 40 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। 35 वर्ष आयु वर्ग में दस्त समाड ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 30 वर्ष आयु वर्ग में अकी हसदार ने 100 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने खुशी जताई और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

