कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को और मजबूती देने के लिए बैठक, 28 दिसंबर को 140वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेस भवन, चाईबासा में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान ही कांग्रेस को मजबूती देगा। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने दायित्व और कर्तव्य का बोध कर इसे लगन और ईमानदारी से निभाने की हिदायत दी।


मरावी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर 2025 को पूरे उत्साह, श्रद्धा और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और बीएलए के आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन की मजबूती, आपसी एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने बताया कि जिला कमिटी के नेतृत्व में लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी हैं। प्रखंड, मंडल, बूथ स्तर और बीएलए गठन का कार्य भी हो रहा है।
बैठक का संचालन युथ इंटक प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां और धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, अविनाश कोड़ाह, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, मुखिया अतेन सुरीन, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, सोनाराम कोड़ाह, विजय सिंह सामड, सुखलाल हेम्ब्रम, जादोराय मुंडरी, चंद्र भूषण बिरुवा, सिकुर गोप, शैलेश गोप, सकारी दोंगो, सुरेश चन्द्र सावैयां, नगर उपाध्यक्ष मो. ऐहसान, सुभाष राम तुरी, महासचिव नसीम अख्तर, वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां, मो. तस्लीम अंसारी, ललित कर्ण, हरि राव, जुम्बल सुंडी, पूर्ण चन्द्र कायम, विवेक विशाल प्रधान, शिवकर बोयपाई, जितेन्द्र गोप, बिजय सिंह सुम्बरुई, महेश प्रसाद साहू, संजय बिरुवा, गोपी चाम्पिया, विनीत लागुरी, विश्वनाथ बोबोंगा, सेलाय बांकिरा, विक्रमादित्य सुंडी, सुबदिया पुरती, आशीष बेहरा, अमर ज्योति गोंड, राजीव बोयपाई, सुरसेन टोपनो, रोहित बिरुली, नारंगा देवगम, राजू गागराई, प्रवीण लागुरी, बिरसा बारजो, भोलेनाथ बोदरा, यारमिया चेरोवा, सुशील दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और युवाओं को राजनीति से जोड़ने पर जोर दिया गया।

