Newsझारखण्डसरायकेला

बैंक ऑफ इंडिया के बड़ा आमदा शाखा में केक काटकर मनाया गया 45 वां स्थापना दिवस

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया बड़ा आमदा शाखा का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. शुक्रवार को बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार एवं बैंक कर्मी व ग्राहक आदि लोगों ने मिलकर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया. वही शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार के द्वारा बैंक में संचालित विभिन्न तरह की योजना, जमा योजना, ऋण योजना, लाइफ इंश्योरेंस, सूडलाईफ प्लान एवं विभिन्न तरह के सेवा से मिलने वाली लाभ के बारे में बताया गया. उन्होंने आगे कहा कर्मचारी को सेवा भाव और ईमानदारी का फल है कि बैंकों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मौके पर सतीश कुमार, शिवम कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुजूर, बेबी महतो, कौशल्या महतो, सदानंद, रणजीत सिंह, सूरज प्रधान, पंकज कुमार समेत काफी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *