जीत महतो के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: सरयू राय
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो के गोकुल नगर जाकर मृतक जीत महतो की माँ और परिवारजनों सेे भेंट किया तथा गोकुलनगर वासियों के साथ भी चर्चा की।


सरयू राय ने कहा कि जीत महतो के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी इस विषय में उनकी बातचीत हुई है। हम सभी मिलकर इस विषय में मृतक के परिवार के पक्ष में खड़ा होंगे तथा इस मामले में दोषी पाये जाने वालों पर कारवाई हो इसकी व्यवस्था कराएंगे।
उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। इस विषय में पीड़ित को न्याय मिले और भविष्य में ऐसी घटना की पुनारावृति न हो।

सरयू राय ने कहा कि इस मामले के उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए और दोषियों को चिन्हित किया जाना चाहिए। वह एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे और पुलिस के वरीय अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे और जाँचोपरांत इस मामले का पूर्ण समाधान हो यह प्रयास करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा उलीडीह मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, संजीव मुखर्जी, मृत्यंजय सिंह, कृष्ण पदो मंडल, पार्थो मंडल, शंकर गोराई, विजय पाल, राकेश दास, मुकेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव एवं बस्ती के लोग मौजुद थे।

