Newsझारखण्डसरायकेला

डाटु सिंह जमानत पर रिहा, सुखराम हेमब्र्म ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

 

 

ईचागढ़ : नीमडीह थाना क्षेत्र के चालियामा पंचायत के बाधडीह गांव के निवासी डाटू सिंह सरदार को जंगली सूअर का मांस पकाने के आरोप में फॉरेस्ट टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। एक माह बाद जिला न्यायलय से 16 जुलाई 2024 को डाटु सिंह जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचे। बुधवार सुबह झारखंड आंदोलनकारी स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेमब्र्म अपने सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ राहुल प्लेस होटल में डाटु सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

 

श्री हेंब्रम ने कहा कि हमारे भोले भाले आदिवासी को झूठे केस में फसाकर वन विभाग अन्याय करते हैं। जिसके विरोध में हम लोग दलमा वनक्षेत्र प्रभावित संघर्ष समिति निमडीह, बोड़ाम, पटमदा, चांडिल व एमजीएम के बैनर तले आंदोलन किया गया। हमारे परंपरागत के अनुसार शिकार करना पूर्वजों द्वारा चलाया गया परंपरा है। जिस पर रोक लगाना हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज वन्य जीवजंतु दलमा सेंचुरी से पलायन कर रहा है। पांच वर्षो से दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी के जंगल से हाथी की झुंड भोजन पानी के तलाश में पलायन कर ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांव के आसपास में डेरा डाला हुआ। वन्य जीव जंतु विलुप्त की कगार पर है इसका जिम्मेदार कौन हैं। इस अवसर पर लाल माहोन गोराई, विश्वनाथ मंडल, तारा माझी, राजेन टुड्डू, भास्कर टुड्डू, बलदेव बेसरा, सुखदेव सिंह सरदार, दिनवंधु सिंह, रविंद्र सरदार, मलिंद्र सिंह, रंजित सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *