LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Saraikella New SP- मनीष टप्पो बने सरायकेला के 20वे एसपी, बेहतर पुलिसिंग करने की कही बात

Saraikella- मनीष टप्पो ने शुक्रवार को जिले के 20 वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनका निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर चांडिल एसडीपीओ, सरायकेला एसडीपीओ आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पदभार सौंपने के बाद निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने अपने अल्प अवधि के कार्यों को बेहतरीन उपलब्धि बताते हुए कहा कि कम समय में उन्होंने अपने अधिकारियों के बल पर अच्छी उपलब्धि हासिल किया है।महिला शक्ति एप्प के जरिये महिला सुरक्षा पर बेहतर काम हुआ है। कम्युनिटी पुलिसिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए किए जा रहे कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो रहा था। नए एसपी को सबकी जानकारी दे दी गई है बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्हें जो बढ़िया लगेगा उसे वे आगे ले जाएंगे। उन्होंने नए एसपी मनीष टोप्पो को शुभकामनाएं दी।

मौक़े पर नए एसपी मनीष टप्पो ने जिले में कानून व्यवस्था को सुचारू ढंग से लागू करने और बेहतर तालमेल से पुलिसिंग करने की बात कही। उन्होंने अपराधियों एवं विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि अपराधी एवं अधिकारी सुधर जाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहे।साथ ही रांची में ट्रैफिक नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों को यहां भी जारी रखने की बात कही।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *