Newsझारखण्डपश्चिम बंगालराजनीति

Kudmi great gathering-8 मार्च से पुरुलिया में होगा कुड़मी समाज का महाजुटान

कुड़मी जाति के प्रति सरकार के रवैया को देखते हुए कुड़मी आदिवासी समाज के लोग आंदोलन की दशा और दिशा तय करेंगे-काजल महतो

सोशल मीडिया में प्रख्यात काजल महतो ने कहा कि कुड़मी जाति के प्रति सरकारों के व्यवहार को देखते हुए कुड़मी आदिवासी समाज के लोग आंदोलन की दशा और दिशा तय करने के उद्देश्य से 8, 9 और 10 मार्च को लगभग 10 लाख की संख्या में पुरुलिया में जुटेंगे।

काजल ने अपील की कि इस महाजुटान में कुड़मी नामधारी सभी संगठनों के नेतृत्वकर्ता और समर्थक राजनीतिक मतभेद भुलाकर पहुंचें। महाजुटान में पूर्व एवं वर्तमान एमपी एवं एमएलए को भी आमंत्रि किया गया है। कार्यक्रम में करीबन 20 लाख लोगों की भागीदारी का दावा किया गया।

कार्यक्रम में ओड़िसा, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम, बांग्लादेश समेत अन्य राज्य के लोग जुटेंगे। कार्यक्रम में तीन मांगों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। कुड़मी को पुनः आदिवासी सूची में शामिल किया जाए, कुड़मालि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए और सरना धर्म कोड लागू किया जाए। काजल ने कहा हमलोग फिर से अपनी जड़ों को खोजकर वहां तक पहुंचने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *