Newsझारखण्ड

लुपंगगूटू में सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा पश्चिम सिंहभूम का समाज मिलन वन भोज आयोजित

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सिंहभूम क्षेत्रीय महासभा पश्चिम सिंहभूम की ओर से रविवार को लुपंगगूटू में समाज मिलन वन भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे को मजबूत करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं से हुई। इसमें जलेबी रेस, मेंढक रेस, चम्मच रेस, म्यूजिक बॉल और बैलून रेस का आयोजन किया गया। जलेबी रेस में पीहू सिंह प्रथम, सनाया सिंह द्वितीय और सम्राट सिंह तृतीय स्थान पर रहे। मेंढक रेस में हर्षित सिंह प्रथम, गर्ग कुमार सिंह द्वितीय और शिवाश सिंह तृतीय रहे। चम्मच रेस में सीरत सिंह ने प्रथम, कृतिका सिंह ने द्वितीय और मानवी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैलून रेस में हितांश प्रथम, रितेश सिंह द्वितीय और अधिराज सिंह तृतीय रहे।

 

इसके अलावा पासिंग बॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में करण सिंह प्रथम, जगत किशोर शामल द्वितीय और विनोद सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंजनी सिंह प्रथम, ज्योति सिंह द्वितीय और आरती सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह ने कहा कि समाज में हर वर्ष वन भोज का आयोजन किया जाता है, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज सेवा की भावना मजबूत होती है और समाज के लोगों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाता है।

 

वन भोज कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक सुरेश सिंह, संरक्षक रण विजय सिंह, अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, सचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बजरंगी प्रसाद सिंह के अलावा विनोद कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, कुमति सिंह, किरण सिंह और ऋतुल मल सहित क्षेत्रीय महासभा समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *