श्रीनाथ कॉलेज में इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दम”
श्रीनाथ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और यह उनके आत्मविश्वास और करियर के नए मार्ग खोलता है। सभी मुकाबलों का संचालन खेल प्रशिक्षक श्री सूर्यजीत सिंह ने किया।

कैरम बोर्ड में पुरुष एकल में दीपक गोप ने स्वामी विवेकानंद कॉलेज का नाम रोशन किया, जबकि बुधुराम मुंडा और राहुल महतो श्रीनाथ कॉलेज के लिए जीत दर्ज करने में सफल रहे। पुरुष युगल में सुनील सरदार और सौरव महतो ने रंभा कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मंगल मुर्मू और सुल्तान किस्कू स्वामी विवेकानंद कॉलेज से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कुमार सौरभ और चंदन कुमार डीबीएमएस कॉलेज के लिए तीसरे स्थान पर रहे। महिला एकल में रौशनी कुमारी, नूरजहां खान और नेहा महतो ने श्रीनाथ कॉलेज का नाम रोशन किया। महिला युगल में अन्नू कुमारी मौर्या और रितु यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, एलिना बोयपाई और नीतू घोष दूसरे और सोनिया सोरेन तथा नितिशा बागे तीसरे स्थान पर रहीं।

टेबल टेनिस में बालक एकल में अमित कुमार राणा, बुधराम मुंडा और दीपक समद ने श्रीनाथ कॉलेज के लिए जीत हासिल की। बालिका एकल में सुप्रिया जोंको ने प्रथम स्थान हासिल किया, अंकिता कुमारी दूसरे और मोनिका सुंडी तीसरे स्थान पर रही। बालक युगल में बुधराम मुंडा और दीपक समद ने पहली, हेमंत महतो और अमित कुमार राणा ने दूसरी और सौमन घोष तथा राहुल महतो ने तीसरी पोजीशन प्राप्त की। बालिका युगल में पूजा झा और अंकिता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, उषा महतो और बैजयन्ती दूसरे और सुप्रिया जोंको एवं संगीता महतो तीसरे स्थान पर रहीं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


