JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो का टाटा पर बड़ा हमला, पूछा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और एक आईपीएस अधिकारी के पत्नी को किस योग्यता के आधार पर दी नौकरी

JAMSHEDPUR : जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां जेबीकेएसएस के द्वारा आम बागान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक डाला .

उन्होंने मंच से टाटा स्टील पर निशाना साधते हुए स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं का नियोजन नहीं होना झारखंडी जन भावना का अपमान है इसके लिए अब उन्हें खुलकर राजनीति में आना ही पड़ेगा. दिवंगत पूर्व सांसद सुनील महतो की शहादत दिवस पर झामुमो मौन है. यहां तक कि उन्होंने अपने बैनरों और पोस्टर से उनका नाम तक हटा दिया है.

वहीं टाटा समूह से पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और एक आईपीएस अधिकारी को काम पर किस योग्यता के आधार पर नौकरी पर रखने को लेकर सवाल खड़ा किया. जयराम ने दिवंगत सांसद सुनील महतो हत्याकांड मामले की एनआईए जांच कराए जाने की मांग की है.


इस दौरान कई युवाओं ने जेबीकेएसएस का दामन थामा , जिनका जयराम महतो ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यदि झारखंडियों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा तो आने वाले दिनों में हर घर से युवा क्रांतिकारी पैदा लेंगे.वही मोके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान अंसारी,केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो,कोल्हान संगठन महामंत्री नवीन महतो, राजा कालिंदी, पबिर महतो दाढ़ी वाला चंदन महतो सुनील महतो समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *