त्योहार में सावधानी जरूरी: मकर और टुसू पर्व पर राजनगर पुलिस का संदेश
राजनगर | मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर सुरक्षा संदेश

मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व को लेकर राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान किसी भी हालत में नशा या शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की स्थिति में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।
उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना चाहिए, वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। तेज गति से वाहन चलाने से बचने की भी सलाह दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि टुसू पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
अंत में उन्होंने कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय वातावरण में मनाएं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


