LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर के सीढ़ीडुंगरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीढ़ीडुंगरी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। वह मूल रूप से गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव के निवासी थे और सीढ़ीडुंगरी में अपनी मौसी के घर पर रहते थे।

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य मेहमान के घर गए हुए थे। इसी दौरान राजेश महतो ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

राजेश महतो अपने पीछे माता-पिता को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

Share this news