LatestNewsझारखण्डराजनीति

JMM Bike rally against BJP- हेमंत के गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ JMM का आक्रोश रैली, जेल का ताला टुटेगा हेमन्त सोरेन छूटेगा का लगा नारा

Report-Kumar Ashok
Loyabad:- लोयाबाद मे मंगलवार का दिन राजनीतिक उथल पुथल का दिन रहा। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बाघमारा प्रखण्ड के वरीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान के नेतृत्व मे सैकडो बाइक सवार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल जन आक्रोश रैली निकाल कर अपना विरोध प्रर्दशन दर्ज किया गया। वही कार्यकर्ताओ के द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई “जेल का ताला टुटेगा हेमन्त सोरेन” छुटेगा।

रैली मे शामिल पार्टी के केन्द्रीय सदस्य अमितेश सहाय केन्द्र के प्रति काफी मुखर नजर आए, उन्होंने जोर देकर कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र का गला घोटा रही है जनता के द्वारा चुनी सरकार के मुखिया हेमन्त सोरेन को झुठे मुकादमा मे फसाकर लोकतांत्रिक सरकार को लगातार गिराने का प्रयास किया जाता रहा।

सरकार गिराने की भाजपा का ये सिलसिला अरूणाचल प्रदेश से शुरु हुई जो झारखण्ड तक आ गयी। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी को जनता जर्नादन का आशीर्वाद है इसिलिए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ और लोकतंत्र के रक्षा के लिए सडक पर जनता से इस न्याय की लडाई मे सहयोग मांगने निकले है। वही मौक़े पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत जरूर होगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *