बंटी ग्रुप पारगामा द्वारा आयोजित कुंदन कुमार ने बिखेरी जलवा
ईचागढ़ – कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में श्री श्री सार्वजनिक सरस्वती पूजा बंटी ग्रुप द्वारा आयोजित सुप्रसिद्ध पुरूलिया सिंगर कुंदन कुमार नाईट का उद्घाटन आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत चन्द्र महतो, मुखिया लालू मांझी, पूर्व पंसस मनोरंजन सिंह सरदार, पंसस प्रतिनिधि महेंद्र नाथ सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। वहीं आजसू केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का आयोजन से क्षेत्र आपसी भाईचारा और एकता कायम होता है।



उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन सबों के सहयोग से प्रति वर्ष हो ,ऐसा कामना करता हूं। वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि सुदुरवर्ती गांव में कुंदन कुमार नाईट का आयोजन सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष ओर भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं खचाखच भरे भीड़ के बीच कुंदन कुमार एवं कलाकारों ने अपनी जलवा दिखाते हुए लोगों का जम कर मनोरंजन कराया। बंगला गीत एवं नृत्य से लोग रोमांचित हुए एवं दर्शक भी झुमके को मजबुर हुए। मौके पर पत्रकार सुधीर कुम्भकार, शिवनाथ महतो, शंभू सेन आदि उपस्थित थे।


