Chhau Nritya Organised-अपनी कला संस्कृति को बचाए रखना हम युवाओं की प्राथमिकता-अमित महतो
Saraikella:- बीते 10 मार्च की संध्या सरायकेला-खरसावां जिला के खूँटी लोकसभा अंतर्गत केंदटांड गाँव में वार्षिक छव नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथि स्वरुप युवा आंदोलनकारी सह समाजसेवी अमित महतो शामिल हुए l

मौक़े पर महतो ने मीडिया के माध्यम से झारखंडी कला संस्कृति को बचाए रखने के लिए युवाओं को आगे आने को कहा l उन्होंने कहा भारत देश पूरी दुनिया भर में अपने कला संस्कृति से जानी जाती है। हमारा अस्तित्व हज़ारों साल पुराना है और हज़ारो सालों से हमारी कला और संस्कृति विकसित हुई है जो आज लुफ्त होने के कगार में है और तो और कई सारे संस्कृति, भाषा लुफ्त भी हो गई है। संस्कृति-भाषा से हमारी पहचान है इस पहचान को खोने ना दे।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


