Newsझारखण्ड

चाईबासा में नितिन प्रकाश का सघन जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में मांगा समर्थन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

उन्होंने वार्ड संख्या 5 के सेन टोला, वार्ड 19 एवं 20 के बांधपाड़ा और आमला टोला, सदर बाजार तथा वसुंधरा कॉलोनी सहित कई मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क किया।

 

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन व्यक्त किया।

बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। नितिन प्रकाश ने लोगों को आश्वस्त किया कि नगर परिषद की व्यवस्था को पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए वे कार्य करेंगे।

 

उन्होंने अपने ‘खाता-21’ को विकास की लिखित गारंटी बताते हुए कहा कि यह उनके संकल्पों का दस्तावेज है। इस पर स्थानीय लोगों ने समर्थन जताते हुए कहा कि वे उनके कार्यों और प्रतिबद्धता से परिचित हैं।

 

नितिन प्रकाश ने कहा कि वे वही वादा करते हैं जिसे पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शहर में मूलभूत सुविधाओं में सुधार, साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है।

 

अभियान के दौरान समर्थकों ने क्रम संख्या 3, चूड़ियां छाप पर मतदान करने की अपील की।

 

जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और चुनाव में समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *