Newsझारखण्डसरायकेला

हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

 

पोटका : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पोटका के बनगोड़ा गांव के चार मजदूर और ईचागढ़ के दो मजदूरों की असामयिक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

इस दुखद घटना पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात कर मृतकों के परिजनों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो भी मौजूद रहीं।

विधायक ने मंत्री से मांग की कि मृतकों के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही जिस कंपनी में मजदूर कार्यरत थे, उससे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की पहल की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

मौके पर विधायक सुरेश पासवान और विधायक संजय कुमार सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *