समृद्ध किसान ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत– सांसद बिद्युत बरण महतो।।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत देशभर के करोड़ों किसान भाइयों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की 22वीं किस्त हस्तांतरित किए जाने पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


सांसद श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि प्राप्त होती है, जिससे उनकी खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार ठोस कदम उठा रही है। आज किसानों को तकनीक, आधुनिक खेती, सिंचाई सुविधाओं और आर्थिक सहयोग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है।
सांसद श्री महतो ने कहा कि समृद्ध और सशक्त किसान ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने देशभर के किसानों को इस किस्त के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

