चांडिल के पत्थरडीह निवासी गौरव गोप का व्हाट्सएप हैक, नंबर से मांगे जा रहे पैसे
चांडिल थाना क्षेत्र के पत्थरडीह गांव निवासी गौरव गोप का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से पैसे की मांग कर रहा है।


इस संबंध में गौरव गोप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका व्हाट्सएप नंबर हैक कर लिया है। हैकर उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर क्यूआर स्कैनर के जरिए पैसे भेजने को कह रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर उनके नंबर से किसी को भी पैसे मांगने का मैसेज आए तो सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का पैसा न भेजें। यह साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा फ्रॉड है।
गौरव गोप ने कहा कि इस मामले की जानकारी अपने परिचितों और आसपास के लोगों को दे दी गई है ताकि कोई भी व्यक्ति इस ठगी का शिकार न हो।


