खूंटपानी प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष बने दोनों उर्फ राकेश बांसिंह
भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला का निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा किया है.



जिसमें टोंटो से अनिल दास, चाईबासा सदर ग्रामीण पूर्वी से सावन तियू, चाईबासा सदर ग्रामीण पश्चिमी से कुंज बिहारी खण्डाईत, कुमारडुंगी से सुरेश चन्द्र गागराई, जगन्नाथपुर से बामिया लागुरी व खूंटपानी प्रखंड से दोनों उर्फ राकेश बांसिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा जिलाध्यक्ष गिता बालमुचू ने बताया कि उपरोक्त मंडल अध्यक्षों का नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

