Newsझारखण्ड

बहरागोड़ा:-बरसोल थाना में बालिका जोड़ी ने विवाह संबंधी सूचना दी  

 

 

बहरागोड़ा। प्रखंड के बरसोल थाना में शनिवार को एक युवक-युवती ने अपने विवाह संबंधी जानकारी लिखित रूप में पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जाहिरडीही निवासी पूर्णिमा राय ने अपने आवेदन में बताया कि वह बनकटीया गांव निवासी राजू मुंडा के साथ पिछले कई वर्षों से अपनी इच्छा से, बिना किसी दबाव के, वैवाहिक संबंध में रह रही हैं तथा दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे हैं।

आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि अब दोनों विधिवत कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने बरसोल थाना को लिखित सूचना देकर अवगत कराया है।

पूर्णिमा राय द्वारा दिए गए आवेदन की एक प्रति ईचागढ़ थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।

इस मौके पर कलन महतो, मानिक दास, राजू भुइयां, कुणाराम मांडी, सुनील मांडी, अजित महतो, शिवशंकर महतो और कमलकांत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *