Newsझारखण्डसरायकेला

भक्ति और श्रद्धा से गूंजा किशुनडीह : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभांरभ 

 

 

ईचागढ़

 

 

कुकड़ु, 17 मार्च : प्रखंड के किशुनडीह ग्राम में मंगलवार को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दूधी जुड़िया से पवित्र जल लाकर श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना की, जिससे पूरे गांव में धार्मिक माहौल जीवंत हो उठा।

प्रातः 8 बजे निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और “जय निताई” के उद्घोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन सिंह, वार्ड सदस्य युधिष्ठिर महतो, ज्योतिलाल महतो, राकेश महतो, साहेब राम महतो, कृष्ण महतो, लादेन बड़ाल, संतोष महतो सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।

सायंकाल शुभ अधिवास के साथ अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत हुई।

कथा व्यास पंडित आचार्य अभिराम दास द्वारा 18 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से भागवत पूजन एवं कलश पूजन, 7 बजे से 12 बजे तक मूल परायण तथा सायं 5 बजे से 9 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण प्रवचन किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन 25 मार्च को गोपाल सहस्रनाम अर्चन, कलश विसर्जन एवं साधु-वैष्णव सेवा के साथ होगा।

किशुनडीह ग्रामवासी एवं समस्त भक्तवृन्द ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनें और अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *