Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में सत्ता परिवर्तन, अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही आरती हांसदा पद से बाहर  

 

राजनगर: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रसाद की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई गई.

इस दौरान कुल 24 समिति सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के परिणाम में 22 सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा के खिलाफ अविश्वास जताया, जबकि मात्र 2 सदस्यों ने उनके पक्ष में वोट किया.

भारी बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आरती हांसदा को प्रखंड प्रमुख पद से हटा दिया गया.इसके साथ ही उनका कार्यकाल समाप्त हो गया.

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.जल्द ही नए प्रखंड प्रमुख के चयन की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की संभावना है.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *