Newsझारखण्डसरायकेला

सांडेबुरू में अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन, शिक्षक सह समाजसेवी रुद्र प्रताप हुए शामिल

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत सांडेबुरू में गांव में सोमवार को अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ. इस हरिनाम संकीर्तन में शिक्षक सह समाजसेवी रूद्र प्रताप महतो शामिल हुए. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अखंड हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है. इतना ही नहीं लोगों के मन को शांति भी मिलती है. उन्होंने कहा कि अखंड हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना भी जगती है. समाजसेवी श्री महतो ने कहा कि कीर्तन होने से लोगों में एकजुटता बढ़ती है.

अखंड हरि कीर्तन में आस पास के गांवों के भी भक्तों ने भाग लिया. कुंज विसर्जन पर बड़ी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर एकत्र हुए. राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की गई. इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और देर शाम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया. मौके पर डॉक्टर सदानंद महतो, डॉ जगदीश महतो, प्रदीप कुमार महतो, अशोक महतो, दिलीप कुमार महतो, जीत मोहन सरदार, आनंद महतो,सूरज प्रसाद महतो, ललित किशोर महतो, सनातन महतो, विनोद महतो, आनंद महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *