Newsझारखण्डसरायकेला

आंजने इस्पात चोरी कांड: सातवां आरोपी भोला लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गम्हरिया:

आंजने इस्पात में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त भोला लोहार घटना का सातवाँ आरोपी बताया जा रहा है, जो कई दिनों से फरार चल रहा था।

मामला 12 मार्च को दर्ज हुआ था, जब वादी गौरव राज सिंह ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में आंजने इस्पात लिमिटेड के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की गई। चोरों ने स्टोर से तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और पीतल के चार ब्रास बुश चुरा लिए थे। इसी आधार पर गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब सातवें फरार आरोपी भोला लोहार की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में एक और सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *