Newsझारखण्डसरायकेला

छाऊ कला में उत्कृष्ट कार्य के लिए रंजीत कुमार आचार्य को मानद डायरेक्टरेट उपाधि से नवाजा गया

सरायकेला। स्थानीय संस्था आचार्य छाऊ नृत्य विचित्र के सह निदेशक और छाऊ कलाकार डॉ. रंजीत कुमार आचार्य को विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2026 के लिए मानद डायरेक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।

रंजीत कुमार आचार्य ने छाऊ कला में अपने उत्कृष्ट कार्यों और इस कला को प्रचार-प्रसार के साथ-साथ विश्व के विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत करने की वजह से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा, समाज में उनकी सक्रिय भूमिका और शिक्षा तथा संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए आयोग ने उन्हें यह उपाधि देने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर रंजीत कुमार आचार्य ने कहा कि यह सम्मान वे अपने गुरुओं और माता-पिता को समर्पित करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में उन्हें और भी कई पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

डॉ. रंजीत कुमार आचार्य सरायकेला के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर प्रशिक्षक, पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के रूप में भी कार्यरत हैं। विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ने उनके जीवन वृत्त और उनके द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन करने के बाद तथा उनके साक्षात्कार के आधार पर यह मानद उपाधि देने का निर्णय किया।

आयोग समय-समय पर कला, संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मानव उपाधि से विभूषित करता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *