खरसावां प्रखंड के 370 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 1292 में से 882 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 410 रहे अनुपस्थित

कुल 1292 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 882 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 410 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ परीक्षा में कुल 370 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों में 166 पुरुष और 204 महिला शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप और सुरक्षित ढंग से किया गया। स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पेयजल, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।



परीक्षा स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मॉनिटरिंग में लगी रही ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि आगे की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

