खूंटपानी में भाजपा का संगठन विस्तार, मंडल अध्यक्ष राकेश बांसिंह ने नई कमेटी की घोषणा की

खूंटपानी प्रखंड में भाजपा संगठन को नई गति देने की तैयारी तेज हो गई है। नवमनोनीत भाजपा मंडल अध्यक्ष दोनों उर्फ राकेश बांसिंह ने सोमवार को नई प्रखंड कमेटी की घोषणा कर दी। कमेटी विस्तार के साथ ही संगठन ने बूथ स्तर तक मजबूती का संदेश दिया है।


नई कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सतारी तियू, धर्मेंद्र बोदरा, पुष्पा चाकी और मानी कुई को सौंपी गई है। पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए महासचिव के रूप में सोनाराम कुम्हार और सिंगराय तांती को जगह दी गई है।
मंत्री पद की जिम्मेदारी बसंती होनहागा, लखन कंडाईबुरू, पुष्पा देवी और लोरेन्स हाईबुरू को दी गई है। वहीं संगठन के वित्तीय प्रबंधन के लिए रामेश जामुदा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संयोजक की भूमिका नारायण सिंह बानरा निभाएंगे, जबकि कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी करन दोराई को दी गई है।
मीडिया से जुड़े कामों के लिए शंभू चरण गोप को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईटी सेल की कमान बागुन मेलगांडी को सौंपी गई है।
नवगठित टीम से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

