CM Champai soren on NITI Ayog Poverty Report- NITI आयोग की रिपोर्ट पर CM ने कही ये बात
Digital:- नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने नवीनतम घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में गरीबी 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है, देश तरक्की कर रहा है। इस रिपोर्ट पर CM चंपई सोरेन ने ट्वीट कर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने विपक्ष पर गंभीर सवाल उठाया है।

सीएम ने क्या कहा?
आज नीति आयोग ने बताया कि भारत में मात्र 5% लोग ही गरीब बचे हैं, बाकी सब गरीबी की रेखा से ऊपर आ चुके हैं।
कोई केन्द्र सरकार से पूछे कि अगर 140 करोड़ की जनसंख्या में मात्र 5% अर्थात 7 करोड़ लोग ही गरीब बचे हैं तो फिर वे 80 करोड़ लोग कौन हैं, जिन्हें मुफ्त अनाज देने की बात, एक उपलब्धि की तरह, चुनावी रैलियों में प्रचारित की जाती है?
आखिर, मात्र तीन महीनों में क्या बदल गया? एक दशक की सत्ता के बाद 80 करोड़ गरीबों के आंकड़े पर शर्म आ रही है? या फिर 5% के अलावा बाकी लोगों को सभी योजनाओं से बाहर करने की तैयारी है?

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


