सापड़ा नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्त की लाश देख अस्पताल में फूट-फूटकर रोए साथी
गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित सापड़ा नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के दोस्तों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कदमा भाटिया बस्ती निवासी 9 युवक बुधवार शाम सापड़ा नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान राहुल कुमार श्रीवास्तव अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
काफी मशक्कत के बाद दोस्तों ने राहुल को बाहर निकाला और आनन-फानन में गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में मौजूद मृतक के दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


