Newsझारखण्ड

हेंसल, डांगरडीहा में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया वट सावित्री व्रत, वट वृक्ष की परिक्रमा कर की पूजा-अर्चना।

 

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य एवं पति की लंबी आयु की कामना को लेकर श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत मनाया। सुबह से ही विभिन्न राजनगर के हेंसल, डांगरडीहा गांव के वट वृक्ष में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा वट वृक्ष की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने वट सावित्री कथा का श्रवण किया और भगवान विष्णु एवं माता सावित्री की आराधना की। महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान पूजा स्थलों पर भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा संपन्न कर एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा।

Share this news