Newsझारखण्डसरायकेला

खेत में विशालकाय अजगर दिखते ही मचा हड़कंप, पूरे गांव में फैली सनसनी

 

ईचागढ़- कुकड़ु प्रखंड के कुकड़ू गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सब्जी के खेत में विशालकाय अजगर सांप देखने को मिला। अजगर के निकलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सुचना मिलते ही वन रक्षी कैलाश महतो व हाथी मित्र तापस कर्मकार पहुंचे एवं विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाटम जंगल में छोड़ दिया।अजगर के आकार और वजन को देखकर लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों के अनुसार खेत की सुरक्षा और जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत के चारों ओर प्लास्टिक का जाल लगाया गया था। इसी जाल में अजगर फंस गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहली बार इतना बड़ा अजगर देखा गया है, जिससे लोगों में डर भी बना हुआ है। वन रक्षी कैलाश महतो ने बताया कि कुकड़ु क्षेत्र जंगलों और पहाड़ी इलाकों से जुड़ा हुआ है, जिस कारण समय-समय पर जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जंगली जीव जंतु दिखाई देने से उसके साथ छेड़छाड़ नहीं करें और तत्काल वन विभाग को सुचित करें, ताकि उसे सुरक्षित जगह पर ले जाया जा सके।

Share this news