पोटका में ब्रेन मलेरिया से कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पोटका प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि गांव और परिजनों में गहरा आक्रोश एवं दुख व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, सानग्राम पंचायत के सानग्राम गांव की रहने वाली लख्खी सरदार अनाथ थी। माता-पिता के निधन के बाद बेहतर शिक्षा की उम्मीद में उसका नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पोटका में कराया गया था।


