खेल ही सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला : मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का हुआ शानदार समापन

सरायकेला: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का समापन उत्साह, खेल भावना और खिलाड़ियों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि तथा उपप्रमुख बासुदेव महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर प्रतिनिधि सनद आचार्य, ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपात, बीपीओ गौतम कुमार, एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, विधायक शिक्षक अनिल मिश्रा, हरे कृष्णा महतो, राजेश मिश्रा, कामिनीकांत मेहता, जयदेव त्रिपाठी, तपन महतो, दिवाकर सोरेन, सुमत धीर सामंतो, कौशिक दत्ता, सुवेन्दु कवि, प्रकाश महतो, अर्जुन महतो, माला सिंह, दिव्या जी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है और युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सरायकेला खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बेहतर खेल मैदान, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
प्रतियोगिता के परिणाम
लिटिल चैंप्स (अंडर-12)
विजेता – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टिटिबिला
उपविजेता – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भद्रुडीह
अंडर-15 बालक वर्ग
विजेता – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भद्रुडीह
उपविजेता – बॉयज़ मिडिल स्कूल, सरायकेला
अंडर-17 बालक वर्ग
विजेता – एस.टी.आर. संजय विद्यालय
उपविजेता – एन.आर. +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला
अंडर-17 बालिका वर्ग
विजेता – के.जी.बी.वी., सरायकेला
उपविजेता – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पाथामारा
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका, स्वस्थ जीवनशैली और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के संकल्प के साथ हुआ। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए शिक्षा विभाग, आयोजन समिति, शिक्षकों, निर्णायकों एवं सभी सहयोगियों की सराहना की गई।

