Saturday, July 4, 2026
Latest:
Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो के प्रयास से कपाली नगर परिषद की 5 महत्वपूर्ण सड़कों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर जारी

 

 

 

ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के लगातार प्रयासों से कपाली नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को बड़ी गति मिली है। नगर परिषद क्षेत्र की छह महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही इनका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विभिन्न वार्डों में वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान होगा। स्वीकृत योजनाओं में वार्ड संख्या-14 में शकील के घर से हरि मंदिर होते हुए फैयाज के घर से रियाज सर के घर तक 1800 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड संख्या-1 में कुमार के घर से अफरोज के घर होते हुए डेमडुबी मस्जिद तक 2200 फीट पीसीसी सड़क निर्माण, वार्ड संख्या-16 के डांगोडीह क्षेत्र में सब्जी मार्केट से सामुदायिक भवन, मुकर्रम मस्जिद होते हुए बड़े नाले तक लगभग एक किलोमीटर ब्लैकटॉप सड़क निर्माण, वार्ड संख्या-15 में रहमतनगर केला गोदाम से शहीद बगान तक 1500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण तथा वार्ड संख्या-13 में शौकत के घर से मेहबूब भाई के घर के आगे तक 1500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है। विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने दी।

Share this news