Saturday, July 4, 2026
Latest:
Newsझारखण्डसरायकेला

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का किया दौरा, सुनीं जनसमस्याएं, जिला प्रशासन के रवैये पर जताई नाराज़गी

 

चाईबासा/Sandeep Kumar :- शुक्रवार को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत हुए. सांसद ने लोहरदा पंचायत, बड़ा गुंटिया पंचायत,उलीराजाबासा,मटकोबेड़ा,रूईडीह,बड़ाचिरू,केयाडचालोम,भोया व दोपाई पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए.

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति तथा जिला प्रशासन के उदासीन रवैये पर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा. इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा.

इसके बाद सांसद कालीचरण मुंडा ने लिटिल स्टार चुरगुई क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरा दिन कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों को अपना आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी ने किया. मौके पर छोटराय किस्कू, सकारी दोगों,रेंगो पुरती, जगबंधु महतो, मंगल हांसदा, हरिचरण कुमार,मानसिंह मुंडा,फागु मुंडा,अमीर पुरती, जोसेफ हाईबुरू,मानकी लमाय आदि उपस्थित थे.

Share this news