बाईडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

कुचाई प्रखंड के बंदोलोहर पंचायत अंतर्गत बाईडीह गांव में बाहुड़ा रथ यात्रा के अवसर पर मॉर्निंग स्टार क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में रविवार शाम मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए. जिला परिषद अध्यक्ष ने खरसावां गोली कांड में शहीद हुए डोलो मानकी सोय के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.



इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मैच संजय ब्रदर्स एवं हितेश ब्रदर्स के बीच खेला गया. जिसमें संजय ब्रदर की टीम विजेता रही. विजेता टीम संजय ब्रदर्स को 60 हजार एवं उपविजेता रहे हितेश ब्रदर्स की टीम को 40 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे निकिता एफसी की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खिलाड़ियों को निरंतर अवसर मिलते रहेंगे.

खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेल सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दास सोय,बुधन लाल सोय,बबलू सोय,मनोज सोय, सुदामा हाईबुरू, राकेश पांडेय,विष्कंठ प्रधान,राजेन कर्मा,चेकेन उगुरसांडी,अमर सिंह बोदरा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.


