कारगिल विजय दिवस पर हल्दीपोखर में रक्तदान शिविर, डॉ. राजीव लोचन महतो ने कारगिल शहीदों व ब्रेन मलेरिया से दिवंगत बच्चों को किया नमन

पोटका: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर (पूर्वी) पंचायत भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने अपना 54वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने अपना यह रक्तदान कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को समर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।


डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने अपने 54वें रक्तदान के जरिए कुछ दिनों पूर्व ब्रेन मलेरिया से असमय जान गंवाने वाले मासूम बच्चों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. महतो के लगातार सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

