JamshedpurNewsझारखण्ड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झामुमो नेता गणेश महाली ने की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन

 

जमशेदपुर, 8 अगस्त। जमशेदपुर के उलियान में शनिवार को झामुमो नेता गणेश महाली ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

मुलाकात के दौरान गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। मुलाकात के दौरान संगठन और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

Share this news