Newsझारखण्डसरायकेला

एबीसी पुतुलपीड़ की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एबीसी पुतुलपीड़ की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की कई टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया.प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पंकज एफसी व धुरंधर एफसी दलभंगा के बीच खेला गया.

 

जिसमें पंकज एफसी की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार एवं उपविजेता रहे दलभंगा की टीम को 22 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे विकास ब्रदर्स व चौथे स्थान पर रहे बीएस ब्रदर्स की टीम को 15-15 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.

 

मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष दास सोय,बबलू सोय, प्रदीप सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया