LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर के भरतपुर में ट्रैक्टर, बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, दो सगे भाई गंभीर घायल

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-गम्हरिया मुख्य मार्ग पर भरतपुर के पास शनिवार को ट्रैक्टर, बाइक और एक्टिवा स्कूटी की टक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैरों में गंभीर चोट आई है।

घायलों की पहचान राजनगर प्रखंड के केंदमुंडी गांव निवासी 32 वर्षीय पाल्टन देवगम और रवी देवगम के रूप में हुई है। दोनों भाई घर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भरतपुर के पास उनकी हॉर्नेट बाइक (JH22J5162) की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक्टिवा स्कूटी (JH05BY0819) भी हादसे की चपेट में आ गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पाल्टन देवगम टाटा स्टील में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनके भाई रवी देवगम जमशेदपुर में काम करते हैं। दोनों भाई घर से काम के सिलसिले में जमशेदपुर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया