Newsझारखण्डसरायकेला

बड़ा सरगीडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, समापन समारोह में शामिल हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा

खरसावां:  प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत बड़ा सरगीडीह गांव में न्यू बॉयज क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था. इस दौरान मुख्य अतिथि श्री बोदरा एवं खरसावां के जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया.

प्रतियोगिता में विजेता रहे दिन दिवानी रात सुहानी की टीम को 15 हजार एवं उपविजेता रही आर नही तो पार की टीम को 10 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे बाबा एफसी हेरमा की टीम को 6 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं चौथे स्थान से लेकर आठवीं स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

 

खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, धर्मेंद्र प्रधान, प्रशांत महतो,विष्कंठ प्रधान,विजय महतो, अमृत गागराई,लक्ष्मण गोप समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news