Newsझारखण्डसरायकेला

95 पार लक्ष्मी महतो ने भाई की कलाई पर बांधी राखी, मांगी लंबी उम्र की दुआ

 

राजनगर। रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और अपनापन राजनगर प्रखंड के केंदमुंडी पंचायत स्थित सालबनी गांव में देखने को मिला। यहां 95 वर्ष से अधिक उम्र की लक्ष्मी महतो ने अपने भाई महादेव महतो की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा निभाई।

 

उम्र के इस पड़ाव पर भी भाई के प्रति लक्ष्मी महतो का स्नेह और लगाव कम नहीं हुआ है। राखी बांधने के बाद उन्होंने भाई की सलामती और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान परिवार के लोगों के बीच भी खुशी और भावुकता का माहौल रहा।

 

रक्षाबंधन के इस अवसर पर सामने आया यह दृश्य भाई-बहन के उस रिश्ते की खूबसूरती को बयां करता है, जो समय और उम्र के साथ कमजोर नहीं होता। लक्ष्मी महतो और महादेव महतो का यह स्नेह लोगों के लिए भी भाई-बहन के अटूट प्रेम की मिसाल बन गया।

Share this news