JamshedpurNewsझारखण्ड

हाता के दिनेश ने यूजीसी-नेट में 97.06 परसेंटाइल हासिल कर लहराया परचम

 

 

हाता। जुड़ी पंचायत के प्रेमनगर निवासी और गीतिलता उच्च विद्यालय में शिक्षक दिनेश महतो ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दिनेश महतो ने परीक्षा में 97.06 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नेट की पात्रता हासिल की है।

 

दिनेश की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

अपनी सफलता को लेकर दिनेश महतो ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्रतिदिन तीन से चार घंटे नियमित रूप से अध्ययन किया। उन्होंने विषयवार तैयारी के साथ नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट का लगातार अभ्यास किया। दिनेश के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।

 

एक शिक्षक के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए यूजीसी-नेट में हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।

Share this news