Newsझारखण्डसरायकेला

बारूहातु के ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह मुंडा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

बकाश्त मुंडारी खूंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष थे चतुर्भुज सिंह मुंडा

 

कुचाई। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम बारूहातु के ग्राम प्रधान एवं बकाश्त मुंडारी खूंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति, 39 मौजा दलभंगा के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह मुंडा का सोमवार सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। वे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

चतुर्भुज सिंह मुंडा बारूहातु गांव में ग्राम प्रधान के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके साथ ही वे बकाश्त मुंडारी खूंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति, 39 मौजा दलभंगा से लंबे समय से जुड़े रहे और पूर्व में समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। सामाजिक एवं सामुदायिक मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण स्थानीय लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी।

 

उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा कि चतुर्भुज सिंह मुंडा के निधन से गांव ने एक जिम्मेदार ग्राम प्रधान और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति को खो दिया है। उनके सामाजिक योगदान और सामुदायिक भूमिका को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

 

चतुर्भुज सिंह मुंडा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

 

इधर, परिजनों और ग्रामीणों ने सिंग बोंगा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share this news