सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने काटा फीता

घाटशिला। फुलडुंगरी स्थित पावर फुटबॉल मैदान के समीप एनएच-18 सर्विस रोड पर मंगलवार को सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।


विधायक के पहुंचने पर रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रिंकू सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया और संचालक को नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।
रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए वेज एवं नॉनवेज के साथ इंडियन, चाइनीज और तंदूरी व्यंजनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संचालक की ओर से ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन के साथ स्वच्छ वातावरण और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देने की बात कही गई।
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रिंकू सिंह ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के लोगों को यहां बेहतर भोजन का अनुभव मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में सागर पानी, जगदीश भगत, काजल डांस, आजाद बड़ा, अंकुर, करी सागर पानी, पप्पू सिंह, बिसु दास, किट्टू, सोनू, आयुष कुमार और इंदुभूषण कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

