Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला ब्रेकिंग : कुकड़ू प्रखंड के बुरुडीह गांव के पास अनियंत्रित कार जंगल में घुसी, 2 घायल, 5 बाल-बाल बचे ।सभी लोग भाग निकले

 

 

 ईचागढ़ : नीमडीह थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव के आसपास एक कार राहगीर को टक्कर मारते-मारते खुद जंगल में जा घुसी। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें दो लोग घायल हो गए जबकि पांच लोग सुरक्षित और बाल-बाल बच गए।

 

 आज गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे एक ब्लैक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार में सवार लोग पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के लोहिया शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात तिरुलडीह जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक समेत सभी ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और नशे में चूर थे।

 

सिरुम स्थित शहीद अजीत-धनंजय चौक के पास कार ने एक राहगीर को अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया, राहगीर की जान तो बच गई लेकिन कार अनियंत्रित होकर बुरुडीह के आसपास सड़क किनारे जंगल में घुस गई।

 

सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ।पुलिस प्रशासन नाम सुनते ही सभी घायल भाग गए।

Share this news