Newsझारखण्डसरायकेला

अग्रदूत संघ के जन्माष्टमी पूजा पंडाल का मीरा मुंडा ने किया उद्घाटन

 

 

आदित्यपुर। श्रीश्री सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमिटी, अग्रदूत संघ की ओर से आशियाना रोड स्थित सालडीह बस्ती में भव्य जन्माष्टमी पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पोटका की पूर्व भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, हरे कृष्णा प्रधान एवं पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत पूजा कमिटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं सभी वरिष्ठ अतिथियों को बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

मौके पर पार्षद शांतनु घोष, सपन कुमार दास, अजय भंडारी, बाबू चंद प्रजापति, पूर्व पार्षद नील पदमा विश्वास, पवन कुमार महतो, पिंटू कुमार सहित पूजा कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share this news