झारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने दलमा में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, महिलाओं को मिली सिलाई मशीन और इमरजेंसी लाइट्स

चांडिल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दलमा वन्य प्राणी पश्चिमी प्रक्षेत्र अंतर्गत मकुलाकोचा में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान दलमा के डीएफओ सवा आलम अंसारी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के तहत विधायक ने मकुलाकोचा स्थित म्यूजियम परिसर के सामने बरगद एवं कटहल का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर दलमा क्षेत्र इको विकास समिति की महिलाओं के बीच सिलाई मशीन, इमरजेंसी लाइट्स एवं प्रदूषण नियंत्रण चूल्हा का वितरण किया गया। विधायक सविता महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीएफओ सवा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, वन विभाग के अधिकारी, इको विकास समिति की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news